मप्र : मुख्यमंत्री चौहान ने स्वतंत्रता सेनानी देशबन्धु चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर किया नमन

Share

भोपाल, 16 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु चितरंजन दास की पुण्य-तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान के उनके योगदान का स्मरण भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि “राष्ट्र की सेवा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले श्रद्धेय देशबन्धु चितरंजन दास जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। आपके प्रखर विचार और आदर्श जीवन हम सबको सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”