प्रयागराज, 15 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज ने बुधवार की सायं प्रवक्ता, रसायन विषय का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें 48 रिक्तियों के सापेक्ष अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविन्द कुमार मिश्र ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत व्याख्याता, रसायन विषय की लिखित परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल तथा परिणाम के आधार पर 6-7 जून, 2022 को साक्षात्कार सम्पन्न किया गया था। जिसके आधार पर 48 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया है कि जिन सफल अभ्यर्थियों के सम्मुख प्रोविजनल शब्द अंकित है, वे निर्धारित समय पर वांछित अभिलेख प्रस्तुत कर दें। अन्यथा उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा। परीक्षा परिणाम से सम्बंधित प्राप्तांक/कट ऑफ अंक की सूचनाएं शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जायेगी।