कानपुर, 19 मई (हि.स.)। वैश्विक महामारी कोरोना के मरीज जनपद में भले ही कम आ रहे हों, लेकिन स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन में लापरवाही नहीं बरत रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को जनपद के 280 सेंटरों पर 28,000 वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर, डॉ0 नेपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार 17 जून को जनपद कानपुर नगर के 280 स्थानों पर वैक्सीन लगाई जएगी। 15 से 18 वर्ष आयु के लोगों के लिए 76 सेन्टर बनाए गए हैं जिनमें डोज 7600 लगाई जायेगी। 12 वर्ष की आयु से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 97 सेंटर बनाए गए हैं जिसमें 9700 डोज लगाई जायेगी।
शुक्रवार को जनपद कानपुर के शहरी क्षेत्रों में 159 सेंटरों पर 15,900 वैक्सीनेशन डोज तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 121 सेंटरों में 12,100 वैक्सीनेशन डोज लगाई जायेगी। कुल 280 सेंटरों मे 28,000 डोज वैक्सीनेशन लगाई जाएगी।