सुलतानपुर, 06 जून (हि.स)। जिले के खैराबाद स्थित जामिया इस्लामिया मदरसा और जामिया अरबिया मदरसा में हज पर जाने वाले हजयात्रियों को प्रशिक्षण और टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। जिले से इस साल 128 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं। उनके ट्रेनिंग के लिए मदरसे में व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई है।
मदरसा जामिया इस्लामिया में एडीएम प्रशासन व सी आर ओ शमशाद अहमद और सी ओ राघवेंद्र चतुर्वेदी की उपस्थिति में सोमवार को टीकाकरण का शुभारम्भ हुआ। जामिया इस्लामिया मदरसे उपस्थित 86 हाजियों को ड्रॉप पिलाया और टीकाकरण किया गया। राज्य हज कमेटी से नियुक्त हज ट्रेनर मौलाना उस्मान ने सैकड़ों हज यात्रियों को हज के अरकान में तवाफ़,सई, एहराम व हज के तमाम मसायल तफसील (विस्तार) से बताये और इस सफर में जो दिक्कतें पेश आती है उससे बचने के तरीके बताए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डी के त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों की गठित टीम में डिप्टी सी एम ओ डॉ ए एम नजीब, डॉ मोहम्मद आसिफ खान मेडिकल अफसर, शहनाज बानो काउंसलर, अरविंद कुमार, नीतू सिंह ए एन एम, शादाब खान डार्क रूम असिस्टेंट आदि लोगो की टीम ने हाजियों को टीकाकरण किया।
मौलाना मताहरुस सलाम कासमी, पूर्व प्राचार्य के एन आई डॉ जफर अली खान हातमी समाजसेवी निज़ाम खान, महाराष्ट्र के प्रदेश के समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अमान उल्ला खान, हाफिज इरफ़ान, नोमान, सलमान, मुफ़्ती तौफीक, अकील अहमद, हाजी मसरूर सिद्दीकी इत्यादि लोग मौजूद रहे।