राम प्रसाद टम्टा विकास के लिए हमेशा याद किए जाएंगे: करन माहरा

Share

देहरादून, 08 मई (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद टम्टा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पार्टी एवं क्षेत्रीय जनता की अपूर्णीय क्षति बताया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने शोक संदेश में कहा कि रामप्रसाद के निधन से राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। वे पार्टी में अपनी लम्बी सेवाएं दिए हैं। संयुक्त उत्तर प्रदेश में विधायक से लेकर कैबिनेट मंत्री तक उनका लम्बा राजनैतिक सफर रहा है। जिसमें उन्होंने कई उतार-चढाव देखे। पार्टी संगठन तथा कांग्रेस की पहली निर्वाचित सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए दिये गये उनके सराहनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है,उनकी सेवायें सदैव याद की जाएंगी।