अनूपपुर वन मंडल में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर हुई संगोष्ठी

Share

अनूपपुर, 22 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर रविवार को अनूपपुर वन मंडल के सभी वन परिक्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों में “सभी जीवन के लिए एक साझा भविष्य का निर्माण” थीम पर आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों मानव जीवन के लिए वनों और वन्य प्राणियों के साथ प्राकृतिक वातावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए वन, वन्य प्राणियों, जीव-जंतुओ, जल संरक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए संरक्षण किए जाने पर जोर दिया गया। आह्वान किया गया कि मनुष्य अपने आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वातावरण दे सके। इसलिए प्रकृति का संरक्षण हेतु जागरूक होना आवश्यक होगा। जैव विविधता दिवस के अवसर पर अनूपपुर वन मंडल के सभी वन क्षेत्रों व बीट स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान जिला मुख्यालय अनूपपुर में वन परीक्षेत्र स्तरीय कार्यक्रम में उप वन मंडल अधिकारी केवी सिंह, तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के सहायक प्रोफेसर अभयराज सिंह राठौर, संगीता बसरानी, वन्यप्राणी संरक्षक शशिधर अग्रवाल, वन परिक्षेत्र अधिकारी तरुण डेहरिया, विशेष कर्तब्य अधिकारी कल्याण सिंह मार्को, विभिन्न वन समितियों के पदाधिकारियों व सदस्य उपस्थिति रहे।