सुंदरलाल बहुगुणा की पहली पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

Share

देहरादून, 21 मई (हि.स.)। स्व. सुंदरलाल बहुगुणा की प्रथम पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में उन्हें याद किया गया। शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों ने कार्यालय में पहुंचकर स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया।

प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा ने हमेशा अपने जीवन में कई संघर्ष किए और वह प्रसिद्ध पर्यावरणविद् रहे जिन्होंने सदैव जल जंगल जमीन की लड़ाई को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि आज सुंदरलाल बहुगुणा जी हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन हमें उनके विचार और आदर्शों पर चलने की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक पर्वतीय प्रदेश है और पर्वत जैसे महान शख्सियत रहे सुंदरलाल बहुगुणा के अनुसरण पर चलने का कार्य आम आदमी पार्टी शुरू से ही करती आई है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में उनके साथ रविंद्र आनंद, डिंपल सिंह ,सीमा कश्यप ,सतीश शर्मा ,अमरेंद्र बिष्ट ,समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।