लालगंज प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी निलंबित - सरस जनवाद

लालगंज प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी निलंबित

Share

-मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम निलंबित

लखनऊ, 04 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार का अफसरों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक और अफसर के खिलाफ कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गयी है।

ट्वीट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ की लालगंज तहसील में पदस्थ कार्मिक सुनील कुमार शर्मा की मृत्यु के संबंध में उपजिलाधिकारी, लालगंज के पद पर तैनात ज्ञानेंद्र विक्रम को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उपजिलाधिकारी के विरुद्ध शिकायत मिली थी। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी ने निलंबन के निर्देश दिए हैं।