भाजपा में महिलाओं को मिला सम्मान और सुरक्षाः दिव्या त्रिपाठी

Share

– भाजपा महिला मोर्चा ने किया आंगनबाड़ी व आशा बहुओं का सम्मान

चित्रकूट,19 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने आंगनबाड़ी व आशा बहुओं का सम्मान समारोह कर टिफिन व मिठाई देकर सम्मानित किया।

मंगलवार को रानीपुर भट्ट में हुए सम्मान समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पात्रों को योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करें। उन्होंने आंगनबाड़ी व आशा बहुओं को टिफिन व मिठाई देकर सम्मानित किया। आंगनबाड़ी गीता सिंह, सुनीता देवी, किरन देवी, रेखा देवी, चुनकी देवी आदि ने जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी का स्वागत किया।

इस मौके पर आंगनबाड़ी व आशा बहू विनीता द्विवेदी, राखी चौबे, पार्वती पाण्डेय, माया प्रजापति आदि मौजूद रहीं। दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को जो सम्मान भाजपा सरकार में मिल रहा है, वह सम्मान किसी सरकार में नहीं मिला है।