हमीरपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मोहाल के आर्य सत्संग भवन में नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में आर्य समाज द्वारा आयोजित कराए गए ग्यारह कुंडीय महायज्ञ में राष्ट्र रक्षा विश्व कल्याण की कामना करते हुए आहुतियां दी गई। यज्ञ नर्मदापुरम मध्यप्रदेश से पधारे आचार्य आनंद पुरुषार्थी ने संपन्न कराया।
नव संवत्सर के उपलक्ष्य में आर्य समाज की ओर से धर्मेश्वर बाबा मोहाल में 11 कुंडीय यज्ञ का आयोजन कराकर राष्ट्र रक्षा विश्व कल्याण की कामना की। आचार्य आनंद पुरुषार्थी ने यज्ञ की महिमा एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है। बीमारियों का नाश होता है और प्रकृति का वातावरण दूषित होने से बचता है।
इस अवसर पर आर्य वीर दल के प्रांतीय संचालक डॉ विवेक आर्य,रामेश्वरप्रसाद आर्य, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, रामबिहारी शुक्ला, रामबिहारी कुशवाहा, दिनेश उर्फ गप्पू भाई, लोटन प्रसाद, उमेश आर्य, श्याम सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। यज्ञ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन कराकर सभी को प्रसाद ग्रहण कराया गया।