समुदाय विशेष के हमले में घायल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मिले विश्व हिन्दू परिषद प्रान्तीय सहमंत्री - सरस जनवाद

समुदाय विशेष के हमले में घायल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मिले विश्व हिन्दू परिषद प्रान्तीय सहमंत्री

Share

घायल कार्यकर्ता का हालचाल लेते हुए प्रशासन से मामले में कार्रवाई के साथ सुरक्षा की उठाई मांग

कानपुर, 26 मार्च (हि.स.)। जनपद के दक्षिण क्षेत्र स्थित जूही लाल कालोनी में बीते गुरुवार रात में भारी संख्या में मुस्लिमों द्वारा एकत्रित होकर भारत विरोधी नारेबाजी की गई। पाकिस्तान जिंदाबाद, अल्लाह हो अकबर आदि नारे लगाए गए। साथ ही हिन्दुओं के घरों पर पथराव किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता विशाल बजरंगी, राजू राजपूत बजरंगी, सौरभ, संस्कार शर्मा, आकाश, वहां पहुंचे।

कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर वहां राष्ट्रविरोधी नारेबाजी हो रही थी। मुस्लिम उपद्रवियों द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को देखते ही उन पर पथराव कर दिया और तलवार, चापड़ आदि धारदार हथियारों को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला किया। विशाल बजरंगी द्वारा रात को ही किदवई नगर थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमले की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए।

शनिवार को मुस्लिम उपद्रवियों द्वारा हमले में घायल विशाल बजरंगी आदि के घर आज विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्तीय सहमंत्री राजीव पोरवाल समेत कई विहिप नेता पहुंचे और उन्होंने पूरे विषय को संज्ञान में लिया। इस मामले के घायलों ने उन्हें बताया कि घायलों को राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं। पोरवाल ने परिवार का हालचाल लेते हुए इस मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए घटना में घायल विशाल बजरंगी तथा अमित को सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग की।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्तीय संगठन मन्त्री मधुराम ने मुस्लिम उपद्रवियों द्वारा हिन्दुओं पर हमले, राष्ट्रविरोधी नारेबाजी मामले को गम्भीरता से लेते हुए शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर राष्ट्रविरोधी तत्वों पर तत्काल सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा है।

विहिप जिला संरक्षक रमेश अग्निहोत्री, कार्याध्यक्ष सन्त सिंह, जिलामंत्री रौनक पाण्डेय, विभाग विद्यार्थी प्रमुख सौरभ शुक्ला, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख वैभव अग्रवाल समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता बंधु भी उपस्थित रहें।