यूक्रेन से उत्तराखंड के 27 छात्र वापस लौटे

Share

देहरादून, 05 मार्च (हि.स.)। यूक्रेन से शनिवार को भी उत्तराखंड के 27 छात्र और नागरिक सुरक्षित वापस स्वदेश लौटे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नागरिकों से मुलाकात की।

शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर यूक्रेन से 18 छात्र और यूक्रेन में नौकरी कर रहे 9 व्यक्ति वापस आ गए। मुख्यमंत्री यूक्रेन में फंसे देवभूमि उत्तराखंड के सभी नागरिकों और छात्रों की सकुशल वापसी के लिए लगातार केंद्र सरकार से संपर्क बनाए हुए हैं।