गणेश जोशी ने महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से की भेंट

Share

देहरादून, 05 मार्च (हि.स.)। मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की।

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर बातचीत हुई। उन्होंने मध्य प्रदेश दौरे से जुड़ी बातों को भी राष्ट्रीय महामंत्री से साझा किया।