कांशीराम ने दलितों, पीड़ितों के लिए संघर्ष किया : अखिलेश यादव

Share

लखनऊ,15 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पर नमन किया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि कांशीराम ने दलितों और पीड़ितों के लिएि संघर्ष किया। सपा अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में लिखा कि ”बहुजन नायक, दलितों, पीड़ितों शोषितों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले कांशीराम की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”।

इसे राजनीति कहें या राजनैतिक मजबूरी समाजवादी पार्टी अब बहुजन समाज के नायकों को भी अब अपना नायक मानने लगी है। विधान सभा चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में बसपा के नेता सपा में शामिल हुए। विधान सभा चुनाव में इसका लाभ भी समाजवादी पार्टी को मिला है।