कानपुर : जिलाधिकारी ने 11 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त

Share

कानपुर, 26 मार्च (हि.स.)। जनपद में शस्त्र लाइसेंसों की शिकायतों व समस्या निस्तारण की सुनवाई शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा की गई। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लाइसेंसों में खामी के चलते 11 शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की है।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि शस्त्र लाइसेंसों की सुनवाई करते हुए 11 शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त किए गए हैं। जिनमें तीन कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत, दो काकादेव थाना अंतर्गत, एक शिवराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत, एक किदवई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत, एक चमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत, एक फीलखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत एवं एक विधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए। इस तरह से कुल 11 शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त किया। इन लाइसेंसों के दस्तावेजों में खामियां मिली थी।