उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा प्रदेश की कुल 403 सीटों में से 263 पर आगे चल रही है। देवरिया जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर भी भाजपा जीत की ओर अग्रसर है। खुशी से झूम रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी-योगी के नारे लगाए और बुलडोजर पर सवार होकर देवरिया शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर घूमे।