महिला दिवस : पीबीआरपी अकादमी ने नारी शक्ति को किया सम्मानित

Share

औरैया, 08 मार्च (हि.स.)। जनपद के पीबीआरपी अकादमी में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राएं के महिला अभिभावक शामिल हुई।

विद्यालय की संस्थापक आशा देवी एवं प्रबंधक डा. सोनम पाण्डेय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विद्यालय में आई समस्त नारी शक्ति महिला अभिभावकों को प्रतीक चिन्ह देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नीलमणि दास ने महिला दिवस के अवसर पर मां को याद करते हुए कहा कि बच्चों के प्रथम गुरु मां ही होती है जो बच्चों को अपने संस्कारों से संजोते हुए जीवन में आगे बढ़ना सिखाती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक हरिओम त्रिपाठी, नैंसी पोरवाल, आशीष कुमार के सहयोग से कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।