गाजियाबाद में बीजेपी ने पुराने महारथियों पर ही खेला दाव, नहीं उतारा कोई नया चेहरा

Share

गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद के विधानसभा पर अपने पुराने महारथियों को ही मैदान में उतारा है। ये सभी निवर्तमान विधायक हैं। भाजपा की अधिकृत सूची जारी होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। समर्थक उनके आवासों पर जाकर बधाई दे रहे हैं।

दरअसल गाजियाबाद में पांचों विधानसभाओं में बदलाव की संभावना व्यक्त की जा रही थी। संभावना व्यक्त की जा रही थी कि वर्तमान विधायकों के टिकट बदले जा सकते हैं। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के कई युवा चेहरे भी टिकट लाइन में लगे थे। जो लोग टिकट मांग रहे थे उनमें राज्य मंत्री अतुल गर्ग के सामने भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, युवा उद्यमी एवं समाजसेवी भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सदस्य पवन गोयल प्रमुख थे।

इसी प्रकार साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा के सामने अजय शर्मा, सच्चिदानंद राय, नंद किशोर गुर्जर के टिकट के सामने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी मावी, भाजपा नेता अनिल कसाना, नगर पालिका परिषद चैयरमेन रंजीता धामा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के सामने बृजपाल त्यागी, रूद्रप्रताप त्यागी व अम्बरीश त्यागी, मोदीनगर की विधायक मंजू शिवाच, पुष्पेंद्र रावत टिकट मांग रहे थे। लेकिन भाजपा ने निवर्तमान विधायकों पर ही दाव खेला। भाजपा के अधिकृत सूची जारी होते ही वर्तमान विधायकों के समर्थकों के चेहरे खिल उठे और सब अपने अपने नेताओं के पास पहुंचने लगे और मिठाई खिलाने का सिलसिला शुरू हो गया।

अतुल गर्ग ने कहा कि उन्होंने विकास कार्य किया है और वह अपने पुराने के गई विकास कार्यों के आधार पर चुनाव जीतेंगे। इसी तरह अजीत पाल त्यागी, सुनील शर्मा, सुनील शर्मा, नंदकिशोर गुर्जर और मंजू ने दावा किया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए हैं। क्षेत्र की जनता उनको प्यार देगी। सभी ने टिकट मिलने पर भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।