गाजियाबाद : भाजपा ने काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के उपलक्ष्य में मनाया दीपमहोत्सव - सरस जनवाद

गाजियाबाद : भाजपा ने काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के उपलक्ष्य में मनाया दीपमहोत्सव

Share

गाजियाबाद :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में सोमवार शाम को भाजपा के महानगर कार्यालय पर दीपमहोत्सव मनाया गया। इसमें प्रदेश के राज्यमंत्री अतुल गर्ग समेत तमाम भाजपा नेता शामिल हुए।

इससे पहले कार्यक्रम का पूरे देश के साथ दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी लाइव प्रसारण किया गया। गाजियाबाद महानगर में 356 सेक्टर के शिवालयों और शहर के प्रमुख चार स्थानों- शिव मन्दिर नेहरु नगर, बालाजी मंदिर हिंडन विहार, कैलाश मानसरोवर इंदिरापुरम, शिव मन्दिर मुरादनगर शहर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने लाइव प्रसारण देखा।

इसके अलावा, कार्यक्रम में एमएलसी चंद शर्मा, महापौर आशा शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।