देहरादून: पुलिसकर्मी के परिवारों ने 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए मार्च किया। पुलिस हाथीबड़कला चौकी के पास बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोक दिया।
रविवार को गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के परिजन एकत्रित हुए। जहां पर 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों की मांग को समर्थन करते हुए यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता जमकर नारे लगाए।
गांधी पार्क से पुलिस परिजनों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल के काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास कूच पर निकले। जहां हाथीबड़कला चौकी के पास पुलिस बैरिकेड लगाकर उन्हें आगे जाने से रोक दिया गया।
यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि पुलिस ग्रेड पे के लिए सरकार ने एक कमेटी का गठन कर दिया था लेकिन एक महीने तक एक भी बैठक नहीं हो पाई। सरकार पुलिस कर्मियों की जायज मांगों को नहीं मानती तो इस आंदोलन को जन आंदोलन में तब्दील किया जाएगा। पूरे राज्य के जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।
यूकेडी नेता नरेश बौठियाल, मुख्य प्रवक्ता शांति भट्ट,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट,महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष किरन रावत ,मीनाक्षी सिंह, पंकज बेलवाल, राजेंद्र प्रधान,शकुंतला रावत सीमा रावत, प्रमोद डोभाल आदि दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।