गाजियाबाद। चर्चित नरेश त्यागी हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे पूर्व मंत्री के बेटे गिरीश त्यागी ने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण नहीं किया। उन्होंने आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। सूचना के बाद पुलिस दिनभर उनकी गिरफ्तारी को लेकर जाल बिछाती रही।
दरअसल गिरीश त्यागी की ओर से उसके अधिवक्ता ने कोर्ट में शुक्रवार को आत्मसमर्पण करने का प्रार्थना पत्र दिया था।इस सूचना के आधार पर शुक्रवार को कोर्ट परिसर में सादा कपड़ों में पुलिस की टीम लग रही। मगर गिरीश त्यागी आत्मसमर्पण करने के लिए अदालत नहीं पहुंचे।
गौरतलब है कि लोहिया नगर में रहने वाले नरेश पाल त्यागी की 10 अक्तूबर 2020 को उनके घर के बाहर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने गिरीश त्यागी को सह अभियुक्त बनाया था। काफी प्रयास के बावजूद भी पुलिस गिरीश त्यागी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।