विधानसभा अध्यक्ष ने की सतपाल महाराज से मुलाकात, ऋषिकेश बैराज में साहसिक वाटर स्पोर्ट्स शुरू करने की पहल पर हुई चर्चा - सरस जनवाद

विधानसभा अध्यक्ष ने की सतपाल महाराज से मुलाकात, ऋषिकेश बैराज में साहसिक वाटर स्पोर्ट्स शुरू करने की पहल पर हुई चर्चा

Share

ऋषिकेश :- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बैराज जलाशय में साहसिक पर्यटन एवं वाटर स्पोर्ट्स शुरू करवाने को लेकर वार्ता की।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश के बैराज में साहसिक पर्यटन गतिविधियां एवं वॉटर स्पोर्ट्स प्रारंभ करने से उत्तराखंड में पर्यटन को और भी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा एवं व्यवसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। अग्रवाल ने कहा कि बैराज में छोटी पावर बोट, वाटर स्कूटर, बनाना बोट राइडिंग, सर्फिंग, स्टील वाटर क्याकिंग सहित कई अन्य वॉटर स्पोर्ट्स प्रारम्भ किए जा सकते हैं, जिससे जल क्रीड़ा के शौकीन लोग रोमांच के सफर का आनंद उठा सकेंगे। अग्रवाल ने पर्यटन मंत्री को अवगत कराया कि ऋषिकेश में सितम्बर माह में संपन्न हुई जन आशीर्वाद रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने भी बैराज जलाशय में साहसिक पर्यटन एवं वॉटर स्पोर्ट्स को शुरू किए जाने को लेकर घोषणा की थी। अग्रवाल ने पर्यटन मंत्री से गंभीरता से इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही है।