भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान - सरस जनवाद

भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान

Share

गोपेश्वर: चमोली जिला मुख्यालय पर मंगलवार को भाजपा के जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी विजय कपरवाण ने कार्यकर्ताओं का संगठन को मजबूत करने के लिए घर-घर अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार की नीतियों को जनता के बीच पहुंचाने की अपील भी की।

जिला प्रभारी ने कहा कि सेवा समर्पण अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से प्रारंभ होकर 25 सितम्बर पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सात अक्टूबर को नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री कार्याकाल से लेकर प्रधानमंत्री काल के 20 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इस अवधि में कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बतायेंगे। चुनावी वर्ष होने के नाते अब कार्यकर्ताओं को पूर्णकालिक कार्य करना होगा।

भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वर्ष की आयु पूर्ण होने पर जनपद के 71 स्थानों पर पौधरोपण के कार्यक्रम, 71 स्थानों पर सफाई अभियान, 71 स्थानों फल वितरण कार्यक्रम सेवा समर्पण अभियान के तहत जनपद के सभी 555 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस मौके पर बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी, रमेश मैखुरी, गजेंद्र सिंह रावत, राकेश जोशी, अनु जाति मोर्चा अध्यक्ष भुपाल राम टमटा, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी आदि मौजूद थे।