देहरादून : महिला मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यशाला से लौंटी पूनम शर्मा ने जताया आभार

Share

देहरादून :- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की हैदराबाद में आयोजित कार्यशाला से लौटीं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा ने कहा है कि इसमें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। उन्होंने इसके लिए नेतृत्व का आभार जताया।

उन्होने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया का राजनीति में क्या महत्व है और कैसे भाजपा महिला मोर्चा को दोनों प्लेटफार्म पर मजबूती प्रदान कर सकते हैं और अन्य मुद्दों पर आयोजित यह कार्यशाला दो अलग-अलग विभागों में संपन्न हुई। सोशल मीडिया की महिलाओं का प्रशिक्षण राष्ट्रीय सोशल मीडिया एवं आईटी प्रभारी अमित मालवीय और राष्ट्रीय सोशल मीडिया महिला मोर्चा प्रभारी सुजाता ने लिया। प्रशिक्षण देने वालों में राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और राष्ट्रीय महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी नीतू डबास प्रमुख हैं। कार्यशाला में गढ़वाल सोशल मीडिया प्रभारी रंजना चतुर्वेदी ने भी हिस्सा लिया।

पूनम ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हैदराबाद भेजकर हम पर विश्वास जताया है उसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ऋतु खंडूड़ी भूषण के आभारी हैं। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री बी.एल.संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी.के अरुणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदु गोस्वामी, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ति रावत, सुप्रीत कौर, तेलंगाना स्टेट प्रेसिडेंट संजय बंदी, तेलंगाना स्टेट महिला मोर्चा प्रेसिडेंट गीता मूर्ति ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।