इनरव्हील क्लब गाजियाबाद नार्थ ने लगवाए कृत्रिम अंग

Share

गाजियाबाद। इनरव्हील क्लब गाजियाबाद नॉर्थ ने अपनी पास्ट प्रैसिडेंट सुगंधा भारती के जन्मदिन पर एक मेगा प्रोजेक्ट किया। क्लब द्वारा जीवन आशा हॉस्पिटल में छह लोगों को घुटने से नीचे तक के कृत्रिम पैर लगवाए गए और एक लड़के को कमर से नीचे पूरा पैर लगवाया गया।इस अवसर पर कुछ विकलांग लोगों ने एक सुंदर प्रस्तुति दी इस प्रस्तुति में दर्शाया गया कि पहले उनके पैर ना होने के कारण उन्हें कितनी परेशानी होती थी और फिर कृत्रिम पैर लगने के बाद वह अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर पा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अथिति के रुप में फरीदाबाद से आई इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 301 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अनीता जैन भी उपस्थित थीं। प्रोजेक्ट के समय वह अत्यंत भाव विह्वल हो गई थीं। उन्होंने इनरव्हील क्लब गाजियाबाद नार्थ के इस कार्य की सराहना की।

क्लब अध्यक्ष संगीता भारती ने बताया कि हर वर्ष सुगंधा के जन्मदिन पर कभी अनाथ आश्रम में कभी वृद्ध आश्रम में हम प्रोजेक्ट करते रहे हैं, इस वर्ष हम कुछ जरूरतमंदों को यहां कृत्रिम अंग लगवा रहे हैं। उन्होंने जीवन आशा अस्पताल के ट्रस्टी संजय जैन व नीतू जैन की सराहना करते हुए कहा कि आप लोग यह कार्य इतने वर्षों से कर रहे हैं आप प्रशंसा के पात्र हैं, आज हम आपसे जुड़े हैं आगे भी हम आपके साथ इस महत कार्य में जुड़े रहेंगे। नीतू जैन द्वारा हॉस्पिटल में किए जाने वाले चैरिटेबल कार्यों की जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि मरीजों को कृत्रिम अंग लगवाने के बाद यहाँ उन्हें प्रयोग करने का प्रशिक्षण दिया जाता है तथा पूर्ण अभ्यास करवाया जाता है। संजय जैन ने इस प्रोजेक्ट के लिए इनरव्हील क्लब गाजियाबाद नार्थ के समस्त सदस्यों का आभार प्रकट किया। चेयरमैन अनीता जैन द्वारा पिन लगवाकर 9 नए सदस्यों को इनरव्हील गाजियाबाद नार्थ परिवार में सम्मिलित किया गया।

इस अवसर पर अस्पताल के प्रांगण में पीपल नीम अमरूद के 100 पौधे भी लगाए गए। शिवानी जैन द्वारा बहुत खूबसूरती से सभा का संचालन किया गया। इस अवसर पर आशी अंजू मधु मीनू उमा सतविंदर दीपा वंदना पूनम गीता ममता वीना रेनू आदि उपस्थित थे।