गोपेश्वर :- चमोली जिले जोशीमठ नगर के नगरवासियों ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों से जंगली जानवरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है। मंगलवार को नगरवासियों ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र पार्क प्रशासन की ओर से मांगों को लेकर पुख्ता कार्रवाई नहीं की जाती तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
मंगलवार को जोशीमठ नगर की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पार्क प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नगर पालिका सभासद आरती सती, ललिता देवी, कमल रतूड़ी और अतुल सती ने कहा कि नगर के गांधीनगर और कमद क्षेत्र में भालुओं का आंतक है। अन्य क्षेत्रों में बंदर और लंगूर आतंक का प्रयाय बन चुके हैं। स्थानीय काश्ताकरों की सेब और अन्य फसलों का खासा नुकसान हो रहा है।
इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पंवार, ब्लाक प्रमुख हरीश परमार, सभासद समीर डिमरी, ठाकुर सिंह राणा, विक्रम भुजवाण, अंशुल भुजवाण और हर्षवर्धन भट्ट आदि मौजूद थे।