मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी वंदना को किया आमंत्रित

Share

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के शानदार प्रदर्शन से देश का मान-सम्मान बढ़ा है। वंदना को टोक्यो से वापस आते ही मुख्यमंत्री आवास में मिलने के लिए आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से बात कर शानदार प्रदर्शन के लिए वंदना एवं महिला हॉकी टीम में प्रतिभाग करने वाली सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मनोबल बनाए रखने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा की खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है, जिसमें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वंदना कटारिया को तीलू रोतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वंदना कटारिया के भाई सौरभ कटारिया से भी फोन से वार्ता कर वंदना के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। वंदना कटारिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सचिव हरि चंद्र सेमवाल भी उपस्थित रहे।