शांतिकुंज आश्रम पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Share

हरिद्वार :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड की यात्रा पर हैं। वे गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे। वहां उनका स्वागत पारम्परिक विधि विधान से हुआ। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी साथ थे।

गायत्री परिवार की अध्यक्ष शैल जीजी एवं गायत्री परिवार प्रमुख और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्ड्या ने भाजपा नेता जेपी नड्डा का स्वागत गायत्री मंत्र लिखित चादर ओढ़ाकर किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सहित सभी आगंतुकों ने शांतिकुंज में गायत्री परिवार प्रमुख संग भोज किया।

Image

गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित पुस्तकें भेंट स्वरूप नड्डा, धामी और प्रदेश अध्यक्ष कौशिक को दीं। इस अवसर पर सभी को शांतिकुंज की स्वर्ण जयंती के अवसर पोस्टल विभाग द्वारा जारी डाक टिकट का स्मृति चिहन्ह प्रतीक स्वरूप भेंट किया गया।

Image

डॉ. पण्ड्या ने उन्हें पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के साहित्य प्रसाद को भी भेंट किया। नड्डा ने कहा कि उनका शांतिकुंज से पुराना नाता है। उनकी दीक्षा भी यहीं संपन्न हुई। छात्र जीवन का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बुआ गायत्री परिवार से लंबे समय से जुड़ी हैं। जब भी उनके घर जाते हैं शांतिकुंज की ओर से प्रकाशित अखंड ज्योति पत्रिका का अध्ययन करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर शांतिकुंज के व्यवस्थापक महेंद्र शर्मा, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉक्टर चिन्मय पंड्या सहित शांतिकुंज के बड़ी संख्या में अंतेवासी मौजूद रहे।

Image

श्रावणी की पूर्व संध्या पर युग तीर्थ पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को शैल जीजी ने राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घजीवन की कामना की। गायत्री परिवार प्रमुख डॉक्टर प्रणव पंड्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधकर राज्य के विकास के लिए कामना की।