भाजपा सेवा के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है: शिव प्रकाश

Share

देहरादून :- भारतीय जनता पार्टी राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा के लिए सतत प्रयास रहती है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लगभग 25 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की मुहिम इसी सेवा का एक अंग है। यह प्रशिक्षित कार्यकर्ता पीड़ितों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसी प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ पार्टी के सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, डॉ. आदित्य कुमार समेत तमाम विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में किया गया। यह आयोजन भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित किया गया और शाम बजे तक चला।

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने जानकारी दी थी कि करीब 25 हजार लोगों की टीम तीसरी लहर से बचाव और जागरूकता का काम करेगी। प्रशिक्षण में भारी संख्या में कार्यकर्ता तथा प्रत्येक जनपद से आए लोग उपस्थित थे जिन्होंने शिक्षण प्राप्त कर सेवा का व्रत लिया।