विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे मंत्री भगत के घर, स्वास्थ्य की जानकारी ली

Share

देहरादून :- विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शनिवार को काबीना मंत्री बंशीधर भगत के आवास पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बंशीधर भगत के गले में कुछ दिनों से दर्द की शिकायत थी। इस कारण मैक्स हॉस्पिटल में उनके गले की हड्डी का ऑपरेशन किया गया।

मंत्री भगत को कुछ समय आराम करने की सलाह दी गई है। भगत को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भगत के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचकर उनके कुशल क्षेम की जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री को अपना विशेष ख्याल रखने की सलाह दी एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।