दुनिया का सबसे महंगा कंडोम, जानिए कीमत

Share

गर्भनिरोधक के लिए कंडोम आज भी सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसका इस्तमाल पूरी दुनिया में किया जाता है। आज कंडोम छोटी दुकानों से लेकर हर मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाता है। साथ ही ये ज्यादा महंगे भी नहीं होते हैं, इसलिए सामान्य लोगों को भी ये आसानी से मिल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुरुआती दौर में कंडोम का यूज सिर्फ अमीर लोग ही करते थे।आप ज़रा सोंचे कि आज से 200 साल पहले एक कंडोम की कीमत क्या होती ? अगर आप नहीं जानते हैं तो हम बता देते हैं कि उन दिनों एक कंडोम की कीमत £460 (44 हजार रुपये) थी। कुछ दिनों पहले कुछ अंग्रेजी समाचार पत्रों में छपी जानकारी के अनुसार, स्पेन के एक छोटे से कस्बे में एक बॉक्स मिला था, जब इस बॉक्स को खोला गया तो उसमें से एक कंडोम मिला, जिसका आकार 19 सेमी था। शोध के बाद पता चला कि ये कंडोम करीब 200 साल पुराना था। जब कैटाविकी में इस कंडोम की नीलामी की घोषणा हुई तो बड़ी संख्या में लोग आए। जिसका नतीजा ये हुआ कि वो कंडोम अपने अनुमानित मूल्य से दोगुने से भी अधिक में बिका। इस ऐतिहासिक कंडोम को एम्सटर्डम के एक शख्स ने खरीदा। ऑनलाइन नीलाम हुआ ये कंडोम बेहद दुर्लभ है। ऐसे दुर्लभ कंडोम अब केवल चुनिंदा संग्रहालयों में ही देखे जा सकते हैं। बता दें कि 19 सेंटीमीटर लंबा ये कंडोम दुनिया का अब तक का सबसे महंगा कंडोम बताया जा रहा है।गौरतलब है कि करीब 200 साल पहले, बहुत महंगा होने और इसे बनाने में अधिक समय लगने के कारण (तकनीकी सुविधा अधिक ना होने के कारण ) कंडोम की कीमत इतनी अधिक थी कि इसका उपयोग केवल उच्च वर्ग के लोग ही कर पाते थे। उन दिनों कंडोम की लंबाई आमतौर पर 15 सेंटीमीटर लंबी होती थी। 19वीं सदी में सस्ते रबर कंडोम बनने के बाद भेड़ की आंतों से बने ये कंडोम धीरे-धीरे फैशन से बाहर हो गए।