Sports News: श्रीलंका : पूर्व क्रिकेटर अविष्का गुनावरदेना मैच फिक्सिंग के आरोपों से बरी - सरस जनवाद

Sports News: श्रीलंका : पूर्व क्रिकेटर अविष्का गुनावरदेना मैच फिक्सिंग के आरोपों से बरी

Share

आईसीसी ने बयान जारी कर कहा, “स्वतंत्र भ्रष्टाचार रोधी ट्रिब्यूनल ने श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी पर अमीरात क्रिकेट बोर्ड के भ्रष्टाचार रोधी कोड के तहत लगे दो आरोपों से बरी करने का फैसला किया है, जिसके बाद वह तत्काल प्रभाव से क्रिकेट गतिविधियां शुरू कर सकते हैं।” ट्रिब्यूनल ने इसी कोड के तहत श्रीलंका के अन्य क्रिकेटर नुवान जोइसा पर भी आरोप लगाए थे जिन्हें एक आरोप से बरी कर दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका के बल्लेबाज अविष्का गुनावरदेना पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोप हटा दिए हैं। गुनावरदेना अब क्रिकेट गतिविधियां शुरू कर सकते हैं।

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज जोइसा जिन्होंने 30 टेस्ट और 95 वनडे खेले हैं उनपर संहिता 2.1.1 के उल्लंघन का आरोप लगा था। जोइसा पर पिछले महीने आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी कोड के तहत विभिन्न मामलों को लेकर छह साल का प्रतिबंध लगाया गया था