Entertainment World:कोरोना पॉजिटिव हुए 'जमाई राजा' फेम रवि दुबे - सरस जनवाद

Entertainment World:कोरोना पॉजिटिव हुए ‘जमाई राजा’ फेम रवि दुबे

Share

वायरस की इस दूसरी लहर का प्रकोप काफी घातक है। इस बार वायरस का प्रकोप युवाओं में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इसी बीच छोटे पर्दे के फेमस एक्टर रवि दुबे भी रविवार को कोविड से संक्रमित हो गए हैं। एक्टर ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है।

इंस्टा पर पोस्ट करते हुए रवि ने लिखा-‘हाय दोस्तों मेरी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आए हों वह लोग खुद को आईसोलेट कर लें और कोरोना के लक्ष्णों का ध्यान रखें। मैंने अपने चाहने वालों के लिए खुद को आईसोलेट कर लिया है, आप भी सुरक्षित रहें।’ रवि दुबे का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस सहित टीवी सितारे एक्टर की पोस्ट पर लगातार कॉमेंट कर उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

इसके अलावा एक्टर के पोस्ट पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने कमेंट किया है। सरगुन ने पति के पोस्ट पर इमोशनल इमोजी बनाई हैं जिसे देखकर ये साफ समझ आ रहा है कि वो पति के कोविड की चपेट में आ जाने से कितनी परेशान हैं।