झूठें साबित हुए भाजपा के सभी वादे -किरण कालिया

Share

गाजियाबाद। सपा महानगर महिला सभा अध्यक्ष किरण कालिया ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिनों के सपना दिखाकर आम जनता का जीवन यापन करना ही मुश्किल कर दिया है। देश की जनता के इतने बुरे दिन कभी नहीं आए जितने भाजपा की सरकार में आए हैं।

एक बयान में उन्होंने ने कहा कि भाजपा राज में मंहगाई अब तक के सभी रिकार्ड तोड चुकी है। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम आसमान को छू रहे हैं। दाल, सब्जी, तेल आदि के दाम में भी बढोत्तरी हो रही है। हालत यह हो गई है कि गरीब ही नहीं मध्यम वर्गीेय परिवार के लिए भी जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है।

श्रीमति कालिया ने आगे कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता से मंहगाई पर अंकुश लगाने का जो वादा किया था। सत्ता में आने के बाद सबसे पहला काम उसे भूलने का ही किया।
इससे साफ है कि भाजपा को देश की जनता की कोई परवाह नहीं है। अपने चहेते पूंजीपतियों को भाजपा सरकार ने दाम बढाने की पूरी तरह से छूट दे दी है।