राजनीति नहीं बेटियों के लिए है मेरा जीवन- ममता सिंह

Share

गाजियाबाद। अक्सर देखा जाता है कि कई सारी सामाजिक संस्थाएं जन सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देती हैं। जिसके बाद उनमें से कुछ संस्थाओं के कर्ता-धर्ता राजनीति में अपने हाथ आजमाते हैं। दरअसल कुछ सामाजिक संस्थाओं ने राजनीति में मजबूत पकड़ बनाने के लिए व्यापक स्तर पर विस्तार भी किया है लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कि समाज सेवा को ही अपना जीवन अर्पित कर देते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं। जिनका नाम ममता सिंह है ।

श्रीमती सिंह आंनद सेवा समिति की अध्यक्ष हैं जो कि कई वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय हैं। श्रीमती सिंह समाज के प्रति समर्पण और बेटियों के प्रति कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें गाजियाबाद महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया था लेकिन विशुद्ध रूप से समाजसेवी एवं देश की बच्चियों को अपना जीवन समर्पित कर चुकीं ममता सिंह ने कुछ ही समय में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इस संबंध में श्रीमती सिंह का कहना है कि राजनीति एक बहुत व्यापक कार्य है।

जहां बहुत कुछ दिखावटी रूप में भी करना होता है। इसलिए उनका मन है राजनीति में नहीं लगा क्योंकि वह अपना पूरा जीवन देश की बेटियों के उत्थान और उन्नति के लिए समर्पित कर चुकी है। श्रीमती सिंह ने कहा कि देश में बेटियों को लेकर सैकड़ों सामाजिक संस्थाएं काम कर रही हैं। वहीं केंद्र एवं प्रदेश सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है लेकिन इसके बावजूद भी बेटियों के साथ अपराधों में कमी नहीं आ रही है। यह एक चिंता का विषय है।

हमें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए महिलाओं को सम्मान देना चाहिए। बेटियों को प्रोत्साहित करना चाहिए साथ ही उनकी मानसिक एवं आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ ही समय तक कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष रही। इस दौरान उन्हें सब का सहयोग मिला। जिसके लिए वे पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की आभारी हैं। लेकिन उनका राजनीति से संबंध और राजनीति का सफर पूरी तरह से खत्म हो चुका है।