गरीब बच्चों के साथ मनाई ममता सिंह ने होली

Share

गाजियाबाद। आनंद सेवा समिति की अध्यक्ष ममता सिंह ने शनिवार को गरीब बच्चों के साथ होली मनाकर एक अनोखी मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि होली त्यौहार का हिंदू समाज के लिए बहुत अधिक महत्व है क्योंकि होली का पर्व दुश्मनों को भी दोस्त बना देता है। होली के त्योहारों पर अमीर गरीब क्षेत्र जाति और धर्म में कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। होली त्यौहार के दिन सभी लोग एक दूसरे के घर जाकर लोगों के साथ रंगों से खेलते हैं और एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं देते है। उन्होने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार होली के साथ हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में हम लोगों को सैनिटाइजर आदि का इस्तेमाल भी अवश्य करना चाहिए। रंग लगाने से पहले सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर कीजिए साथ ही सरकारी गाइडलाइन का भी पालन कीजिए ताकि होली का रंग कोरोना के चलते फीका ना पड़ जाए।