गाजियाबाद। किसी भी अन्य दल की तरह भारतीय जनता पार्टी में भी सत्तारूढ़ होते ही पद पाने की लालसा कई नौजवान नेताओं में देखने को मिली लेकिन इस मामले में कुछ अपवाद भी मौजूद है। ऐसा एक नाम भाजपा से युवा नेता मनोज यादव का है जो कि पार्टी में लगातार मेहनत करते हुए अपना रास्ता बना रहे हैं। बड़ों का सम्मान छोटो से प्यार और साथियों के सहयोग के लिए तेजी से मशहूर हो रहे मनोज यादव बेहद समर्पित पार्टी कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत कर रहे हैं। इस संबंध में मनोज यादव का कहना है कि पार्टी के हर आदेश का पालन करना और पार्टी की नीतियों पर शत-प्रतिशत अमल करना उनका कर्तव्य है।
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में आज स्थानीय स्तर पर पार्टी बेहद तेजी से और अधिक मजबूत हो रही है। एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में युवाओं का जोश देखने वाला था। वही कार्यक्रम बेहद शानदार तरीके से संपन्न हुआ। संभवत पिछले कई वर्षों में शायद ही कोई कार्यक्रम इस तरह से अपार सफलता अर्जित कर सका हो। वे निजी तौर पर कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित थे। जहां उन्होंने महानगर अध्यक्ष द्वारा दी गई जिम्मेदारी का शत प्रतिशत पालन करने का प्रयास किया और वे बेहद खुश हैं कि कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता बता रही है कि किस तरह हिंडन पार क्षेत्र के लोग महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में एकजुट हो रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि भाजपा में स्थानीय स्तर पर युवाओं को जल्द ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। इस कड़ी में मनोज यादव का नाम भी मौजूद है लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मनोज यादव हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित रहते हुए अपने काम को बेहद कर्मठता, परिश्रम और लगन के साथ करने में विश्वास रखते हैं।