किसानों के हित के साथ खड़ी है भाजपा : मोहित बेनीवाल

Share

गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने गाजियाबाद में बैठकें की। पंचायत चुनाव की दृष्टि से महानगर में तीन वार्ड नंबर 6,7 व 8 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर आज से कार्यक्रम प्रारम्भ कर दिए गए जिसमे ग्राम-ग्राम में संपर्क करना है किसानों के साथ बैठकर बात करना शामिल है। इसी क्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष का मुरादनगर में कार्यकर्ताओं के साथ किसानों ने भव्य स्वागत किया व ग्राम रावली वार्ड 7 में किसान संवाद कार्यक्रम रखा गया। वार्ड 6 ग्राम खिमावती में ग्राम सम्पर्क अभियान का शुभारंभ किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने किसान संवाद कार्यक्रम में कहा कि कृषि कानून पूरी तरह से किसान हित में हैं। कृषि कानून में किसान स्वतंत्र हैं। अध्यक्ष जी ने किसानों को कृषि कानून के फायदे एवं लाभ भी समझाए। उन्होंने कहा कि अपनी फसल का दाम स्वयं किसान ही तय कर सकता है। किसान इस देश का अन्नदाता है। किसानों की बेहतरी के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी। कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में भी किसानों की फसल का कॉन्ट्रैक्ट होगा न की उसकी जमीन का कॉन्ट्रैक्ट होगा। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के साथ खड़ी हुई है। किसानों के हित की रक्षा भारतीय जनता पार्टी की प्रथम प्राथमिकता है।

दोपहर बाद महानगर कार्यालय पर पंचायत चुनाव में दायित्वान नेताओ के साथ बैठक की। जिस में संजीव शर्मा, बसंत त्यागी, पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, बृजेश सिंह, तारा जोशी, अमित रंजन, गुंजन शर्मा, बीएल गौतम, मुकुट लाल, कृष्णवीर सिरोही, संजीव चौधरी, सुनील नागर, संजय कौशिक, सुनील यादव, मनवीर चौधरी, शिवनंदन शर्मा, संजीव त्यागी, राजेन्द्र डबाना, अमरीश त्यागी, अश्वनी शर्मा, राजेन्द्र यादव, विपिन चौधरी, संजीव, उपेंद्र शिशौदिया, प्रदीप चौधरी, मनोज त्यागी, सचिन गोयल, मनीष पवार, सत्येंद्र त्यागी व ललित गोयल को चुनाव से सम्बंधित कामों की चर्चा की।

बैठक के बाद गांधीनगर मण्डल में शहर विधान सभा के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, प्रशांत चौधरी, आशु वर्मा, पृथ्वी सिंह, अशोक गोयल, के के शुक्ला, मयंक गोयल, पवन गोयल, चंद्र मोहन शर्मा, अजय शर्मा, संजय कांत शर्मा, इंदु जौहरी, उदिता त्यागी, अमर दत्त शर्मा, हातम सिंह नागर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के बात वसुंधरा व खोड़ा मण्डल में भव्यकार्यक्रम का आयोजन हुआ जिस में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मान सिंह, बलदेव राज शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, बृजपाल तेवतिया, त्रिलोक चौधरी, कुलदीप त्यागी, प्रदीप त्यागी, अमित रंजन, अमरीश त्यागी, संजीव त्यागी, यशपाल पहलवान, संदीप पाल, सचिन डेधा, संजीव कौशिक, पुष्पेन्द्र रावत, बबल यादव, आदि उपस्थित रहे।