धूमधाम से मनाया गया पप्पू पहलवान का जन्मदिन

Share

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन के रॉयल किचन रेस्टोरेंट में महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान का जन्मदिन क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। महानगर में कई जगह भंडारे एवं हवन का भी आयोजन किया गया|

जन्मदिन के अवसर पर हजारों लोग पप्पू पहलवान को बधाई देने पहुंचे और ईश्वर से उनकी लंबी आयु की कामना की। जन्मदिवस पर लोगों ने पप्पू पहलवान को बुके और उपहार देकर उनको बधाई दी|

पप्पू पहलवान ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे उपलब्ध है| इस शुभ अवसर पर महानगर अध्यक्ष श संजीव शर्मा का सानिध्य कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ| महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी ने एक बड़ा सा केक पप्पू पहलवान से कटवाया और कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया|

इस अवसर पर महानगर सह संयोजक मीडिया विभाग अशोक पांडे, ब्रिज विहार मंडल के महामंत्री अर्जुन तोमर, मंडल मंत्री सुशील सिंह, युवा भाजपा नेता मनीष सिंह, वरुण प्रताप सिंह एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्री पप्पू पहलवान जी को माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी एवं उनकी दीर्घायु की कमाना की।