गाजियाबाद। जिला महिला चिकित्सालय को स्वास्थ्य सेवाएं एवं प्रबंधन ने प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कर्मचारियों मेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम में डॉक्टर एवं सपोर्टिंग स्टाफ स्टाफ को सम्मानित किया गया।
जहां स्वास्थ्य विभाग की एडिशनल डायरेक्टर डॉक्टर दीपा त्यागी मौजूद रहे। उन्होंने ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान आना एक बड़ी उपलब्धि है। निश्चित रूप से यह सफर जारी रहेगा और उनको पूरा यकीन है कि गाजियाबाद प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। वही सीएमओ डॉक्टर एनके गुप्ता ने कहा कि उपलब्धि टीमवर्क का नतीजा है। निश्चित रूप से स्टाफ ने बहुत मेहनत की जिसका फल उन्हें मिला है।