कम नहीं हो रहा है ठेकेदार अजय त्यागी के प्रति लोगों का गुस्सा

Share

गाजियाबाद। मुरादनगर श्मशान घाट कांड के आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी के प्रति लोगों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब ठेकेदार अजय त्यागी के नाम और चित्र वाले बोर्ड पर किसी ने मुंह पर कालिख पोत दी। बड़ी बात यह है कि अजय त्यागी ने अपने साइन बोर्ड पर अपने फोटो के साथ गाजियाबाद नगर निगम ठेकेदार लिखा था। वही नगर निगम का आधिकारिक सरकारी लोगो भी अपने बोर्ड पर बनाया हुआ था। जबकि सरकारी लोगो इस्तेमाल करने का अधिकार केवल नगर निगम के सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारियों के पास ही होता है। ऐसे में कहीं ना कहीं यह पूरा मामला अजय त्यागी नगर निगम में मजबूत पकड़ और ऊपर तक पहुंच को दर्शाता है। फिलहाल मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या अजय त्यागी के खिलाफ नगर निगम का सरकारी लोगो इस्तेमाल करने का भी मुकदमा दर्ज होगा।