भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत 

Share

गाजियाबाद । भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमालुदीन सिद्दीकी किसान पंचायत सम्मेलन को संबोधित करने के लिए दिल्ली से मुरादाबाद जाते हुए डासना नेशनल हाईवे पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया। इस बीच भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमालुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि किसान बिल किसानों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जब किसान बिल बनाया गया था। उस समय सभी को साथ लिया गया था। अब कुछ दलाल किस्म के कांग्रेसी किसानों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं।

कांग्रेसी व अन्य विपक्षी पार्टी के नेता अपनी राजनीति को चमकाने के उद्देश्य से किसानों को बरगला रहे हैं, जो किसान हैं वह अपने खेतों पर कार्य कर रहे हैं, जो धरना दे रहे हैं वह किसान नहीं उन्हें अपनी राजनीति से मतलब है। आज भारत का हर एक किसान गरीब नहीं है।पैसे वाला किसान हैं। किसानों के बिल बनाने का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को दूर करना है और इसी उद्देश्य के चलते किसान बिल किसानों को साथ लेकर बनाया गया था। किसानों को सरकार के बीच वार्ता हुई है। अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया और सरकार के बीच  एक फिर वार्ता होगी। भारी तादाद में भाजपाइयों को देखकर गदगद हो गए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जमकर तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की कथनी करनी में फर्क नही है। सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर माननीय प्रधानमंत्री मोदी चल रहे है। उसका खासा असर भी दिख रहा है।

अल्पसंख्यको के लिए मोर्चा क्या कर रहा है के सवाल पर कहाकि मुस्लिम और अन्य माइनेरिटी के लोगो के उत्थान के लिये एक जुट होकर कार्य योजनाओं का विस्तार किया गया है। और मदद भी की जा रही है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा  जिला अध्यक्ष डॉक्टर सोलत पाशा एवं वरिष्ठ नेता सलाउदीन सैफ़ी, निज़ाम सैफ़ी, रिजवान मीर, राजकुमार यादव, पवन सोम, देवेंद्र चौहान, दिनेश प्रधान, भूरे चौधरी, आरिफ, सैय्यद असलम, संजय चौधरी, सकील, मोनू चौधरी, शाहरुख चौधरी, मुकेश, आदि भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर खलीफा तबारक अली, आफताब, उस्मान, आसिफ, सुबोध, सलमान, माजिद, हरेंद्र, सोनू एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।