किसानों को गुमराह कर रहा है विपक्ष- संजीव शर्मा

Share

गाजियाबाद। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा है कि देश में विपक्षी पार्टियां किसान कानूनों के बारे में भ्रम फैला रही है। किसान आंदोलन यह एक सोची समझी षड्यंत्र हैं। जो हिंदुस्तान के हितैषी नही है, वो किसानों के कैसे हितैषी होंगे। जो आंदोलन कर रहे है, वो किसान नही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी मंडी के सदस्य हैं। पीएम ने किसानों को सम्मान दिया हैं। उन्होंने कहा जो तीन कृषि कानून बनाए गए हैं, वह किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं।

भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने कहा कि उनका एक ही उद्देश्य है कि किसानों की आय को दोगुना किया जाए एवं किसानों को मंडियों में व्याप्त दलालों के चुंगल से मुक्त किया किया जाए। किसान अपनी फसलों को अब मंडियों से अलग इतर भी भेज सकते हैं। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कृषि मंत्री ने अन्नदाता किसानों का हितों को ध्यान में रखते हुए तीन
कृषि कानून बनाये गए हैं। इस कानून से किसानों को सीधे लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का किसानो के आत्मनिर्भर बनाने के पक्ष में हैं। प्रधानमंत्री,गृह मंत्री व कृषि मंत्री ने जब वार्ता करने को तैयार हैं। तो आंदोलन कारी वार्ता को तैयार नही है। यह तो आरजकता फैलाने की बड़ी साजिश है।