आनन-फानन में कपिल गुर्जर को किया गया भाजपा के निष्कासित

Share

गाजियाबाद। भाजपा महानगर कार्यालय पर बुधवार को बसपाईयों ने भाजपा का दामन था। लेकिन वहीं बसपा के एक पदाधिकारी ने विवादित बयान शाहीन बाग मामले में दे दिया। घटना की जानकारी होने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने तत्काल प्रभाव से कपिल गुर्जर समेत सभी बसपा पदाधिकारियों का पद निरस्त कर दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह का बयान पार्टी के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। पार्टी का उद्देश्य है सबका साथ और सबका विकास लेकिन इन कार्यकर्ताओं की मानसिकता के चलते पार्टी की छवि धूमिल हो सकती है। जिस कारण तत्काल प्रभाव से सभी को निस्काशित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक दलों में तेजी से काम करना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में विभिन्न दलों में राजनीतिक दल सेंध लगाने का काम भी कर रहे हैं। ऐसे में जब बसपा के कुछ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने के लिए महानगर अध्यक्ष के कार्यालय पहुंचे तब वहां खुशी का माहौल था लेकिन इस मामले में जब शाहीन बाग कांड सामने आया तो कई भाजपा पदाधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में अधिकारियों ने इस मामले को ज्यादा तूल न देते हुए कपिल गुर्जर और उनके साथियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। हालांकि तब तक भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यालय तक इस मामले की जानकारी पहुंची थी।