जनवरी में भव्यता के साथ होगा बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण - सरस जनवाद

जनवरी में भव्यता के साथ होगा बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण

Share

गाजियाबाद। बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण संभवत जनवरी में किया जाएगा। इस संबंध में बार अध्यक्ष एवं बार सचिव सहित अन्य अधिवक्ता गणों ने बैठक कर रूपरेखा तैयार की है।
इस संबंध में गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता मुनीश त्यागी ने बताया कि कोरोना काल के चलते बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह अभी तक नहीं हो सका है। जिसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है और संभवत जनवरी में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। श्री त्यागी ने कहा कि बार एसोसिएशन की प्राथमिकता है कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा की जाए और उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएं।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याएं हैं जिनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी अधिवक्ता की समस्या को हल्के में नहीं लिया जा रहा है। श्री त्यागी ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में उनका पहला कर्तव्य है कि अपने साथियों के दुख सुख में शामिल हो और उनकी हर समस्या के लिए हर संभव सार्थक प्रयास किया जाए। वही इस मौके पर बार सचिव अधिवक्ता मनमोहन शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट सहित सभी माध्यमों से अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं के सामने कई चुनौतियां हैं जिनका समग्र प्रयास द्वारा सामना किया जा रहा है।

श्री शर्मा ने कहा कि आज तकनीक का जमाना है ऐसे में अधिवक्ताओं को तकनीकी रूप से सक्षम होना भी बेहद आवश्यक है। वही अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य के प्रति भी बार एसोसिएशन बेहद सतर्क है। जल्द ही कई ऐसे उपाय किए जाएंगे जिससे अधिवक्ता स्वास्थ्य एवं सुरक्षित रह सके। इसके लिए नीति बनाई जा रही है, जहां सर्वसम्मति से फैसला करने के बाद अधिवक्ताओं के हित में अंतिम निर्णय लिए जाएंगे।

गौरतलब है कि गत माह बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता मुनेश त्यागी और सचिव पद पर अधिवक्ता मनमोहन शर्मा ने शानदार जीत दर्ज हासिल की थी।