गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की एक बैठक नवयुग मार्केट स्थित जैन भोजनालय में आयोजित की गई। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अजय खरखौदिया के नेतृत्व में आयोजित हुई इस बैठक में जिलाध्यक्ष राशिद मलिक मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। जबकि जिला महासचिव वीरेन्द्र यादव , मनोज पंडित व अमितशर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। बैठक के दौरान
व्यापारी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए , व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अजय खरखौदिया ने कहा कि जनपद में व्यापारी सुरक्षा ताक पर है। लगातार अपराधी कारोबारियों को अपने निशाने पर ले रहे हैं।
यदि जल्द ही इसमें सुधार नहीं हुआ तो व्यापार सभा के पदाधिकारी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया। जबकि आज ही व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग का जन्मदिन भी था। जिस उपलक्ष्य में सपाईयों ने प्रदेश अध्यक्ष का केक काटकर जन्मदिन मनाया। सभी ने संजय गर्ग को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।
व्यापारी सभा की जिला कमेटी में भी संशोधन करते हुए तीन नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अजय खरखौदिया ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग की संस्तुति पर यह नियुक्तियां की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों में पवन चौधरी को जिला उपाध्यक्ष, मुकेश शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष व मनीष कुमार को मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।
अजय खरखौदिया ने सभी को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए शुभकामानाएं दीं और उम्मीद की कि वनियुक्त पदाधिकारी नई जिमेदारी का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे और संगठन को आगे ले जाएंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उनका आभार जताया।

इस दौरान जिला महासचिव सर्वेश यादव, जिला चेयरमैन नरेश बत्रा, जाहिद मुखिया, जिला उपाध्यक्ष विपिन, आसिफ चौधरी, सुनील यादव, श्रीनिवास खारी, जिला सचिव रविंद्र प्रताप, राजीव कुमार, अनिल जैन, दीपक वर्मा,समरपाल, नरेश यादव, विशाल गुप्ता, गौरव गर्ग, विवेक जैन, शालू मलिक, पुलकित गोयल, नीरज विश्वकर्मा, दीपक अग्रवाल, संजय सिंह, धर्मेंद्र रवि गोयल, डा. विनय कुमार, सददाम हुसैन, उमेश कुमार आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।