नगर आयुक्त सहित दो दर्जन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, नगर निगम कार्यालय बंद

Share

हल्द्वानी :- प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। नैनीताल जिले में भी कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है। अब हल्द्वानी में नगर आयुक्त समेत नगर निगम के 24 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर प्रशासन में हडकंप मच गया। कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नगर निगम कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

पिछले दिनों नगर निगम का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला था। इसके बाद मंगलवार को नगर निगम में सभी कर्मचारियों का कोरोना का सैंपल लिया गया था। आज इनकी रिपोर्ट आने पर 24 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इन सभी को गृह एकांतवास भेज दिया गया है। इसके बाद एहतियातन नगर निगम कार्यालय को शुक्रवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने जरूरी कामों के लिए संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा है।