मुंबई की सड़के हुई पानी से लबा-लब, बरसात के बाद पुणे-सोलापुर हाइवे हुआ बंद

Share

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में आसमान से जमकर आफत बरस रही है। जिससे मुंबई की सड़के पानी से लबा-लब भरी गई है। मुंबई में हिंदमाता, परेल, भायखला रोड समेत कई इलाकों में पानी भर गया। मुंबई, ठाणे, पालघर में येलो अलर्ट तो सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इंदापुर में 12 घंटों में ही 178 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। पुणे के इंदापुर, निमगांव, केतकी और बिघवन में हालात बेकाबू हो रहे हैं। उजनी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण पुणे-सोलापुर हाईवे पर पानी भर गया। इसी कारण हाईवे बंद किया गया है।

पुणे-सोलापुर हाइवे हुआ बंद
मुंबई में करीब 12 घंटों की बारिश के बाद पुणे के इंदापुर, निमगांव, केतकी और बिघवन में हालात बेकाबू हो रहे हैं उजनी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण पुणे -सोलापुर हाईवे पर पानी भर गया है। जिसके बाद हाइवे को बंद कर दिया गया है।