किसी अन्य महिला के साथ पकड़े गए स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा, पत्नी को बुरी तरह पीटते हुए वीडियो हुआ था वायरल - सरस जनवाद

किसी अन्य महिला के साथ पकड़े गए स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा, पत्नी को बुरी तरह पीटते हुए वीडियो हुआ था वायरल

Share

मध्यप्रदेश के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा अपनी पत्नी को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शर्मा द्वारा पत्नी की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। वहीं, मध्यप्रदेश सरकार ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए अफसर का तबादला कर दिया है। 

बता दें कि स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा ने इस बात को कबूल किया है कि वह इस वीडियो में हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं। मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग ने उन्हें कार्यमुक्त कर उनका तबादला कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पत्नी ने अफसर को अपनी किसी महिला मित्र के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि शर्मा ने पत्नी को जमकर पीटा और धमकाया कि वो उनके निजी मामलों में हस्तक्षेप न करे। यह पूरा वाक्या घर में लगे वहीं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 

घटना की जानकारी बेटे को मिलते ही, उसने इसके दो वीडियो को सूबे के गृह मंत्री और आला अधिकारियों को भेज दिया। बताया गया है कि पहला वीडियो 7.13 मिनट का है। वहीं, दूसरा वीडियो 4.47 मिनट का है। 

दूसरी तरफ, जब इस घटना के बारे में पुलिस से पूछा गया तो वह भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं दिखी। हालांकि, कुछ अधिकारियों ने दबी जुबां में इस बात की पुष्टि की थी कि यह वीडियो पुरुषोत्तम शर्मा का ही है।