Ghaziabad : कांस्टेबल के खाते से 20 हजार रुपए उड़ाऐ

Share

गाजियाबाद :- साइबर अपराध तेजी के साथ बढ़ रहा है। जिस पर अंकुश लगाने में पुलिस पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। साइबर अपराधी प्रतिदिन लोगों की खून पसीने की कमाई को निगल रहे हैं। इसी क्रम में सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के खाते से बीस हजार रुपए की नकदी उड़ा ली गई। मोबाइल पर मैसेज आने पर रकम निकलने का पता चला तो मामले की जानकारी पुलिस और संबंधित बैंक को दी गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सेवा नगर की गली नंबर 10 में ऋषि पाल उपाध्याय परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं। उन्होंने बताया कि वह नोएडा में थे और एटीएम उनके पास था। बावजूद इसके पानीपत से दो बार में उनके खाते से दस दस हजार रुपए की नकदी निकाल ली गई। उन्होंने बताया कि मोबाइल पर खाते से रकम निकालने का मैसेज आने पर उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी तत्काल बैंक अधिकारियों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।